Mainpuri News: पंक्चर ठीक कराने रुके युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
मैनपुरी, जुलाई 31 -- Mainpuri News: मैनपुरी। आगरा से इटावा लौट रहे कार सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया और शव कब्जे में लिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गुरुवार देर रात 10:15 बजे की है। इटावा निवासी रामजी पुत्र गुड्डू तिवारी किसी परिचित को छोड़ने आगरा गया था। रात में वह कार से इटावा वापस लौट रहा था। तभी कठफोरी के निकट कार का पंचर ठीक कराने के लिए वह रुका। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर दौड़ पड़े। शव देखते ही चीख पुकार मच गई। घटना की खब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.