मैनपुरी, सितम्बर 4 -- Mainpuri News: कुरावली। कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे 35 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। घटना गुरुवार रात नौ बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के एटा-कुरावली-भोगांव हाइवे पर ग्राम नगला गहियर के सामने पैदल जा रहे 35 वर्षीय धनराज सिंह पुत्र प्रेमचंद्र निवासी अशोकपुर खटकानी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली ले आएं। जहां चिकित्सक ने जांच के...