Mainpuri News: नाली विवाद में युवक गंभीर घायल, मुकदमा दर्ज
मैनपुरी, अगस्त 17 -- Mainpuri News: नाली के विवाद को लेकर युवक की बुरी तरह से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल निवासी अजय गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि बीते 14 अगस्त को वह अपनी नाली की सफाई कर रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले प्रवीण, गोपाल, गीता, आर्यन व अन्य लोग आए और गाली-गलौज करते हुए उसकी जमकर मारपीट कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कराया। उक्त मामले के संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी व आरोपों की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.