मैनपुरी, नवम्बर 26 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में गुरुवार दोपहर करीब 2:55 बजे फायरिंग का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार सोनू उर्फ राहुल पुत्र राजपाल ने दहशत फैलाने और भौकाल बनाने के लिए फायरिंग की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में पुलिस अभी कुछ भी नहीं कह रही है। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि वायरल वीडियो में विशाल पुत्र नवरत्न सिंह के हाथ में हथियार दिखाई दे रहा है। इसके अलावा फर्दपुर निवासी वेदपाल पुत्र आछेलाल पर कुछ बाहरी युवकों को अपने घर में ठहराने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष ज...