Mainpuri News: नवीगंज में जागा पंचायत विभाग, शुरू हुआ सफाई अभियान
मैनपुरी, जुलाई 30 -- Mainpuri News: ग्राम पंचायत नवीगंज में बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर हिंदुस्तान समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर छपते ही पंचायत विभाग तुरंत हरकत में आया और गांव की गलियों व नालियों में सफाई कार्य युद्धस्तर पर शुरू करा दिया गया। समाचार का संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी योगेंद्र कर्दम खुद मौके पर नवीगंज पहुंचे। उन्होंने गांव में मौजूद सफाई कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद गलियों में उगी झाड़ियों-घास को हटवाया गया और चोक पड़ी नालियों की तलीझड़ सफाई कराई गई। ग्राम पंचायत अधिकारी ने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए सख्त निर्देश दिए कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था बनी रहनी चाहिए और कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अखबार में खबर आने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.