मैनपुरी, सितम्बर 12 -- Mainpuri News: शहर के कचहरी रोड स्थित सेंट मेरीज़ स्कूल केजी सेक्शन में ग्रांड पेरेंट्स डे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अपने दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति सम्मान व प्रेम की भावना जागृत करना था। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में अध्यापिका अनुराधा देवी ने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी का रिश्ता बच्चों से बेहद खास होता है। वे हमें जीवन में अच्छी आदतें और नैतिक मूल्य सिखाते हैं। प्रधानाचार्या मनोरमा ने कहा कि घर के बुजुर्ग ही बच्चों के असली शिक्षक होते हैं, जो प्यार-प्यार में जीवन का अनुभव सिखा देते हैं। जिस घर में बुजुर्गों का साया होता है, वहाँ बच्चों को बचपन से ही एक सच्चा मार्गदर्शक और दोस्त मिल जाता है। यह भी पढ़ें- Noida News: नन्हें बच्चों ने नृत्य, गायन और कव्वाली क...