Mainpuri News: नदी में नहाने गए युवक की पानी में डूबने से हुई मौत
मैनपुरी, अगस्त 29 -- Mainpuri News: खेतों की रखवाली के दौरान गांव के निकट से बह रही अरिंद नदी में नहाते समय युवक पानी के तेज बहाव में डूब गया। जब तक उसे बचाने के प्रयास होते तब तक पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार शाम 3 बजे की है। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदपुर निवासी 18 वर्षीय बादल पुत्र राजीव जाटव खेतों की रखवाली करने की बात कहकर घर से निकला था। इसी दौरान वह गांव के निकट से वह रही नदी में नहाने के लिए उतर गया। नदी में पानी का बहाव तेज था। वह पानी के तेज बहाव में डूब गया और उसकी मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने उसे डूबते हुए देखा तो शोर मचा दिया। नदी के पानी के तेज बहाव में उसकी तलाश की गई। 4 घंटे की मशक्कत के बाद नदी का पानी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.