Mainpuri News: नदी किनारे पैर फिसलने से पानी में डूबा युवक, मौत
मैनपुरी, अगस्त 3 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम महिगवां में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी किनारे गए 36 वर्षीय युवक का अचानक पैर फिसल गया, जिससे गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया परंतु उसकी हालत चिंताजनक थी। परिजन उसे लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे परंतु उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम महिगवां निवासी रामपाल सिंह कठेरिया पुत्र सुगंध सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे उनका छोटा भाई 36 वर्षीय श्यामपाल नदी किनारे गया था। तभी अचानक पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। किनारे पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर रामपाल व अन्य ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत और खो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.