Mainpuri News: नगर को हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण शुरू
मैनपुरी, अगस्त 22 -- Mainpuri News: नगर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत ने मानसून के सक्रिय होते ही व्यापक पौधारोपण अभियान शुरू कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा तिवारी के निर्देशन में कर्मचारियों ने मैनपुरी रोड स्थित फोरलेन के डिवाइडर पर पौधे लगाने का कार्य प्रारंभ किया। चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने बताया कि यह पौधारोपण बस स्टैंड से लेकर रजवाह पुलिया तक लगभग दो किलोमीटर के दायरे में कराया जा रहा है। इस दौरान दो सौ से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। पौधों को आवारा पशुओं से सुरक्षित रखने के लिए उनके चारों ओर ट्री-गार्ड भी लगाए जा रहे हैं। नगर पंचायत के इस प्रयास से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि नगर की सुंदरता में भी निखार आएगा। अभियान के तहत कर्मचारियों को पौधों की देखभाल के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.