Mainpuri News: नई डीसीएम से पालतू कुत्ते को सड़क पर फेंका, हंगामा
मैनपुरी, अगस्त 29 -- Mainpuri News: नवीगंज चौराहे पर शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नई डीसीएम से पालतू कुत्ते को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया गया। टोडरपुर क्षेत्र की एक नई डीसीएम का पूजन कराने के लिए कुछ लोग पड़ोसी जनपद कन्नौज के माधौनगर स्थित मंदिर जा रहे थे। गाड़ी में उनके साथ एक पालतू कुत्ता भी सवार था। जैसे ही जासमई मार्ग से होकर डीसीएम नवीगंज चौराहे पर पहुंची, तभी अचानक कुत्ते को गाड़ी से नीचे सड़क पर फेंक दिया गया। इस घटना को देखकर स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत गाड़ी को रुकवाकर कड़ा विरोध जताया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस हादसे में कुत्ते को मामूली चोटें आई थीं। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कुत्ते को दोबारा डीसीएम में सुरक्षित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.