Mainpuri News: धान बेचने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मैनपुरी, अक्टूबर 17 -- Mainpuri News: धान की फसल बेचने जा रहे किसान की राधारमन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने संदिग्ध परिस्थिति में बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोश युवक को जिला इमरजेंसी लाई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सगामई निवासी 55 वर्षीय हरिप्रसाद पुत्र श्रीराम सिंह बीते गुरुवार शाम 15 कुंतल धान ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर आगरा रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में बेचने जा रहे थे। मंडी गेट पर वाहनों की लंबी कतार लगी होने के कारण वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतरकर चले गए। शुक्रवार सुबह हरिप्रसाद राधारमन रोड स्थित बैंक इंडिया के सामने अचेत अवस्था में पड़े थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को जिला इमरजेंसी लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.