Mainpuri News: धान की शुरू हुई रोपाई, किसानों को नहीं मिल रही खाद
मैनपुरी, जुलाई 4 -- Mainpuri News: आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनपद में धान की रोपाई शुरू हो गई है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। खाद की कमी के चलते किसान भटक रहे हैं। आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एड. संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। खाद क्रय केंद्रों पर खाद नहीं मिल रही। किसान परेशान होकर वापस लौट रहे हैं। दुकानों पर किसानों को महंगे दामों पर खाद दी जा रही है। इन दिनों धान की रोपाई शुरू हो गई है。 यह भी पढ़ें- Nawada News: जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध, धान की नर्सरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.