मैनपुरी, अक्टूबर 2 -- Mainpuri News: मैनपुरी। नवीन गल्ला मंडी में धान की बंपर आवक के चलते मंडी का गेंट बंद कर दिया गया। गेट बंद होने से मंडी के बाहर सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक घंटे तक लगे जाम में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिससे किसानों में नाराजगी व्याप्त है। गुरुवार सुबह नवीन गल्ला मंडी में 20 हजार कुंतल से अधिक धान की आवक हुई। अचानक अधिक मात्रा में धान पहुंचने पर व्यापारियों को वजन की तौल करने में परेशानी हो रही थी। जिसके चलते दोपहर 2 बजे मंडी का गेट एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया। गेट बंद होने से एक किमी. तक लंबा जाम लग गया। सड़क पर ज्यादातर ट्रैक्टर ट्रॉलियां ही नजर आई। जिसमें किसान धान लेकर मंडी पहुंच रहे थे। गेट बंद होने की जानकारी पहले से न होने पर किसानो ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि मंडी में गेट बंद...