मैनपुरी, सितम्बर 27 -- Mainpuri News: ग्राम दौदापुर में रविवार सुबह बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह तथा तहसीलदार घासीराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया और तत्काल प्रतिमा की मरम्मत करवाई। घटना के बाद गांव के दो पक्षों के बीच तीखा आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। गांव निवासी सनी प्रताप ने थाने में लिखित तहरीर देकर ग्राम प्रधान और उनके पुत्र पर साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। सनी प्रताप के अनुसार, उसने पार्क के सौंदर्यीकरण, बाउंड्री वॉल, लाइट और इन्वर्टर-बैटरी के सरकारी धन में गबन की आईजीआरएस पर शिकायत की...