Mainpuri News: दो साल से बंद पड़ा पंचायत सचिवालय, सहायक गायब
मैनपुरी, नवम्बर 26 -- Mainpuri News: ग्राम पंचायत ढंढौस का पंचायत सचिवालय करीब दो साल से नियमित रूप से नहीं खुल रहा है। इससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और जरूरी प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ब्लॉक व तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर कुमारी रश्मि जून 2024 से ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। लगातार लापरवाही और कई नोटिसों का जवाब नहीं मिलने पर अब उनके निष्कासन की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। ग्राम पंचायत सचिव बृजेन्द्र कुमार और प्रशासक ने इस संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी को पत्र भेजकर आगे की कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन मांगा है। पत्र में बताया गया है कि मई 2025 से पंचायत सहायक की ऑनलाइन उपस्थिति भी दर्ज नहीं हुई है। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिवालय बंद पाया जाता है। पंचायत सहायक को 24 जून 2024, दो सित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.