मैनपुरी, नवम्बर 10 -- Mainpuri News: दीपावली के त्योहार पर घर में खुशियां मना रहे परिवार में उस समय कोहराम मच गया, जब दो माह की मासूम बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपावली के दिन दोपहर 12 बजे बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम गजियांपुर निवासी रोहित कुमार की दो माह की पुत्री गुनगुन को दादी अपने गोद में खिला रही थी। बच्ची की मां घर में काम कर रही थी। तभी अचानक बच्ची की हालत बिगड़ गई। यह भी पढ़ें- गुब्बारा फुलाते समय गले में फंसा, 13 साल की बच्ची की मौत, मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पिता रोहित बच्ची के पास पहुंच गए। पहले परिजनों को लगा कि बच्ची दूध पीने के लिए रो रही है, लेक...