Mainpuri News: दो बाइकों की भिड़ंत में दंपति सहित छह वर्षीय पुत्र घायल
मैनपुरी, अगस्त 29 -- Mainpuri News: भाई के घर से राखी बांधने के बाद वापस अपने घर लौट रही महिला और उसके पति सहित तीनों लोग सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टकैया अंगौथा निवासी 28 वर्षीय निशु पत्नी मनोज कुमार रक्षाबंधन के मौके पर अपने मायके कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नैनपुर गई थी। शाम को वह वापस अपने पति मनोज कुमार, पुत्र कार्तिक के साथ वापस लौट रही थी। तभी किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम समान कटरा के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मनोज कुमार के पैर में और सिर में गंभीर चोट लगी है। वहीं निशु भी गंभीर रूप से घायल हुई है। निशु के तीन दांत टूट गए और उनका छह वर्षीय पुत्र कार्तिक की उंगली फैक्चर हो गई। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.