Mainpuri News: दो घंटे के ऑपरेशन में गर्भाशय से निकाली डेढ़ किलो की गांठ
मैनपुरी, अगस्त 8 -- Mainpuri News: चिकित्सक की एक कोशिश ने विवाहिता के जीवन में खुशियां भर दी। शादी के पांच वर्ष हो चुके थे, लेकिन बच्चा नहीं हो रहा था। मामला बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम लहरा से जुड़ा है। विवाहिता रानी की शादी को 5 वर्ष हो चुके थे लेकिन वह मां नहीं बन पा रही थी। कचहरी रोड स्थित डीएन अस्पताल पहुंची और हॉस्पिटल संचालक डा. पीडी कुमार से बात की। गर्भाशय में एक बड़ी गांठ होने का खुलासा हुआ। डाक्टर पीडी कुमार ने ऑपरेशन करके इस गांठ को बाहर निकाल दिया। गांठ डेढ़ किलो से अधिक की थी। यह देखकर चिकित्सक भी हैरान रह गए। ऑपरेशन के दौरान डा. अंकिता सिंह, डा. अभिनव मित्तल, डा. विवेक शर्मा, डा. विपिन सचान, पैरामेडिकल स्टाफ मेघना लाल, नितिन कुमार ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.