मैनपुरी, अगस्त 28 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परौंख के समीप दो कारों में भिड़ंत हो गई। घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां से घायल एक युवक को गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में पुलिस को फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। शुक्रवार दोपहर एक बजे स्कॉर्पियो मैनपुरी से औंछा की ओर जा रही थी। तभी औंछा की ओर से आ रही बिना नंबर प्लेट स्विफ्ट कार ग्राम परौंख स्थित बाबूराम नर्सिंग कॉलेज के समीप टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कार के एयरबैग खुल गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्विफ्ट कार में सवार 37 वर्षीय पुनीत पुत्र राजनाथ व 32 वर्षीय निशा पत्नी पुष्पें...