Mainpuri News: देवी स्थापना के दौरान डीजे संचालक की करंट से मौत
मैनपुरी, जुलाई 27 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में डीजे बजाने गए डीजे संचालक की करंट लगने से मौत हो गई। वह मिर्जापुर में देवी स्थापना के दौरान युवक डीजे बजाने गया था। तभी जनरेटर के करंट से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत हुई तो हंसी खुशी के माहौल में मातम पसर गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी 26 वर्षीय प्रशांत कुमार पुत्र मुरारी लाल ग्राम मिर्जापुर में सोमवार को डीजे बजाने के लिए गया था। मिर्जापुर के रहने वाले राजू ने देवी स्थापना के लिए डीजे को बुक किया था और राजू ने ही अपनी गाड़ी पिकअप को भेज दिया, जिसमें जनरेटर और डीजे का सारा सामान लगाया गया। गांव में देवी स्थापना से पहले शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक गाने बज रहे थे। तभी अचानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.