मैनपुरी, अगस्त 14 -- Mainpuri News: स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण मिष्ठान व खाद्य पदार्थ उपलब्ध हों इसके लिए खाद्य विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने मैनपुरी शहर, भोगांव, बेवर में कार्रवाई की। कई दुकानों पर दूषित बर्फी, बूंदी लड्डू मिले, जिन्हें नष्ट करा दिया। रंगीन फिंगर चिप्स भी नष्ट कराए गए। नमूने लिए गए। जिन दुकानदारों के कार्यशाला में गंदगी पाई गई, उन्हें चेतावनी दी गई। इसके साथ ही दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरखा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार व इंद्रजीत सिंह ने शहर के ईशन नदी पुल स्थित विपिन मिष्ठान भंडार, महावीर स्वीट्स, सोनू मिष्ठान भंडार पर छापेमारी की। यह भी पढ़ें- मिठाई दुकानों से लिए लड्...