Mainpuri News: दुकान से सामान लेकर आ रही दलित किशोरी से छेड़छाड़
मैनपुरी, सितम्बर 3 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के एक गांव में परचून की दुकान से सामान लेकर घर जा रही दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई। आरोपी ने किशोरी को घर लौटते समय पकड़ लिया और बंद मकान में खींच ले गया। किशोरी ने शोर मचाया तो उसने जान से मारने की धमकी दी और भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। तहरीर पर घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि प्रांशू पुत्र सुखविंदर उर्फ टिंकल ने परचून की दुकान से सामान लेकर लौट रही उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। उसकी पुत्री एक आवासीय विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा है। रक्षाबंधन पर वह अपने घर आयी थी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अरुण कुमार, सीओ भोगांव आरके द्विवेदी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.