Mainpuri News: दीवार गिरने से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
मैनपुरी, सितम्बर 27 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम नगला बाल में शनिवार दोपहर कच्ची दीवार की चपेट में आकर घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम व कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। शनिवार दोपहर नगला बाल निवासी 70 वर्षीय अशोक कुमार शुक्ला अपने घर से कुछ दूरी पर जानवरों के लिए बनाए गए अहाते में भैंसों को देखने जा रहे थे। तभी अहाते की तरफ जाते समय खंडहर पड़े एक मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। जिसकी चपेट में आने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी रीड की हड्डी में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में परिजन उन्हें फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। लेखपाल ने मामले की सूचना एसडीम को दी। एसडीएम की सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.