मैनपुरी, नवम्बर 20 -- Mainpuri News: दीवानी से तारीख करके घर लौट रहे बाइक सवार और उनके साथी को दबंगों ने घेर लिया, मारपीट की। बाइक में तोड़फोड़ कर दी और फायरिंग की। दोनों गोली लगने से बाल-बाल बच गए। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपी भाग निकले हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। किशनी क्षेत्र के ग्राम कुरसंडा निवासी लक्ष्मी नारायण दीक्षित पुत्र रमेश चंद्र दीक्षित ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 19 अक्तूबर को वह अपने साथी अवधेश तिवारी पुत्र सूबेदार निवासी हर्राजपुर के साथ दीवानी से तारीख कर घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, दो बाइकों में तोड़फोड़ तभी नगला दलफ के निकट गांव के ही दबंगों ने घेर लिया। उसे व उसके साथी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आ...