मैनपुरी, अक्टूबर 23 -- Mainpuri News: दीवानी न्यायालय के बाहर लगने वाला जाम आम लोगों के लिए नासूर बन गया है। यह जाम दीवानी गेट के बाहर होने वाली अवैध पार्किंग व ई-रिक्शा चालकों के कारण लगता है, जिसकी शिकार आम जनता बनती है। सबकुछ जानते हुए भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। नगरवासियों व दीवानी अधिवक्ताओं ने डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी से उक्त जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। सुबह होते ही दीवानी गेट के बाहर जाम की समस्या शुरू हो जाती है। जो शाम पांच बजे तक रहती है। जाम की समस्या का मुख्य कारण सड़क पर वाहनों की अवैध पार्किंग है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: सदर अस्पताल के बाहर ई-रिक्शा और ऑटो का अनियंत्रित पड़ाव, एंबुलेंस के लिए नहीं बचती जगह दोपहिया व चारपहिया वाहन चालक मनमाने ढंग से अपने वाहन को कहीं भी खड़ा कर चले जातें हैं।...