Mainpuri News: दिव्यांग ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
मैनपुरी, अक्टूबर 27 -- Mainpuri News: दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मानसिंह में दिव्यांग युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव घर के पीछे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दिव्यांग ने फांसी क्यों लगाई इस संबंध में परिजन कुछ नहीं बता सके। ग्राम नगला मानसिंह निवासी 35 वर्षीय दिव्यांग रामकिशन पुत्र सियाराम का शव सोमवार की सुबह लगभग सात बजे घर के पीछे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर दन्नाहार थाना प्रभारी शत्रुंजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में परिजनों से पूछताछ की, लेकिन वह कोई कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों के अनुसार रविवार की रात खाना खाने के बाद वह सो गए। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.