मैनपुरी, अक्टूबर 15 -- Mainpuri News: सेवा-संकल्प अभियान के तहत एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत दस दिवसीय कौशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर, कानपुर के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जरी-जरदोजी और तारकशी शिल्प का प्रशिक्षण ले रहीं महिला प्रशिक्षुओं को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने संबोधित किया। डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य केवल औपचारिकता या टूलकिट वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण व शहरी महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन प्रदान कर लखपति दीदी बनाना है। जरी-जरदोजी बहुमूल्य एवं कलात्मक कार्य है, जिसकी बड़े शहरों तथा शादी-विवाह के सीजन में लहंगे, साड़ियों और सूट पर भारी मांग रहती है। बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज की चुनौती को दूर करने के लिए जिला प्रशासन प्रशिक्षुओं को दि...