Mainpuri News: दावत में गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मैनपुरी, जुलाई 27 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुरा निवासी एक युवक रविवार शाम जशरथपुर, नगला राम सिंह जनपद एटा में दावत में शामिल होने गया था। उसके बाद सोमवार सुबह 9 बजे उसका शव सड़क के किनारे झाड़ियां में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के ग्राम शाहपुरा निवासी 35 वर्षीय सुखबीर यादव पुत्र बलबीर अपनी पत्नी संगीता से कहासुनी होने के बाद दावत खाने की कह कर नगला राम सिंह, जसरथपुर जनपद एटा की कहकर निकला था। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। रात में ही फोन से बात हुई, जिसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। जब वह सुबह घर पर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई। सोमवार सुबह उसका शव लालपुरी मार्ग पर झाड़ियों के किनारे मिला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.