Mainpuri News: दस दिन से अंधेरे में मुकुटपुर, फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर
मैनपुरी, अक्टूबर 2 -- Mainpuri News: किशनी। ग्रामसभा हरचंदपुर के गांव मुकुटपुर में बीते दस दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा है और ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से गांव में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। लोग हैंडपंपों पर कतार लगाने को मजबूर हैं। वहीं मोबाइल चार्ज करने के लिए ग्रामीणों को पड़ोसी गांवों या सोलर ऊर्जा वाले घरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अंधेरे और बारिश के मौसम के कारण गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। रात के समय गलियों में निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को फुके ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.