मैनपुरी, अक्टूबर 15 -- Mainpuri News: तहसील घिरोर के थाना औंछा के ग्राम पचैना के अनुसूचित जाति की दो महिलाओं ने डीएम को शिकायती पत्र दिया, जिसमें पीड़िता कपूरी देवी पत्नी स्वर्गीय चंद्रपाल व राममूर्ति पत्नी महिपाल ने बताया कि उन्हें पट्टे की भूमि मिली थी। आंवटन पट्टे की भूमि के संबंध में तत्कालीन राजस्वकर्मी द्वारा आख्या गलत लगाई गई। जो नियम के खिलाफ है। शिकायत में बताया कि पीड़िता के पिता मुंशीलाल को वर्ष 1976 को शासन द्वारा कृषि आवंटन पट्टे के रूप में भूमि प्राप्त हुई थी। मूल पट्टे के बाद उनके द्वारा निष्पादित वैध वसीयत के आधार पर उनकी पुत्रियों ज्ञानदेवी, कपूरी देवी, राममूर्ति का नाम बतौर मालिक राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था। वर्ष 2014 में तत्कालीन तहसील सदर में तैनात क्षेत्रीय लेखपाल नरेश चंद्र यादव व राजस्व निरीक्षक कश्मीर सिंह यादव ...