Mainpuri News: दलित बस्ती की सड़क पर फैली गंदगी, सड़क पर भरा पानी
मैनपुरी, अगस्त 22 -- Mainpuri News: विकास खंड घिरोर के कोसमा हिनूंद गांव की स्टेशन रोड पर दलित बस्ती के निकट सड़क के दोनो ओर लगे कूड़े और सड़क पर भरे पानी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। यह सड़क कोसमा से घिरोर मैनपुरी और रेलवे स्टेशन आने जाने वालों के लिए एक मात्र रास्ता है। गंदगी से संक्रामक बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए है। आसपास के इलाके में मलेरिया, टाइफाइड और वायरल फीवर केसाथ त्वचा संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। यह स्थिति पहली बार नहीं हुई है जब जब पानी बरसता है तब तब यह रास्ता नर्क बन जाता है।सड़क के दोनों ओर कूड़े के बड़े बड़े ढ़ेर लगे रहते हैं जिससे बारिश का पानी पास नही हो पाता और सड़क पर भरा रहता है। हालांकि समस्या के निस्तारण को प्रधान ने सड़क के किनारे दो साल पूर्व खाद के कुछ गड्ढों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.