Mainpuri News: दलदल से निकलने को मजबूर ग्रामीण, मार्ग निर्माण की मांग
मैनपुरी, अगस्त 21 -- Mainpuri News: बेवर, क्षेत्र के ग्राम हरी की मड़ैया के ग्रामीण पिछले 56 वर्ष से दलदल से होकर गुजरने को मजबूर हैं। अधिकारियों व नेताओं की चौखट पर कई बार ग्रामीणों ने मार्ग के निर्माण को गुहार लगाई लेकिन समस्या दूर न हो सकी। ग्रामीणों ने डीएम से रास्ता बनवाने की मांग की है। ग्राम पंचायत रामनगर के मजरा हरी की मड़ैया में डेढ़ सौ परिवार रहते हैं। 700 की आबादी का यह गांव विकास की बाट जोह रहा है। ग्रामीण सर्वेश कुमार ने बताया कि मोटा रोड मुख्य मार्ग से ग्राम हरी की मड़ैया तक आधा किमी के मार्ग में ढाई सौ मीटर मार्ग कच्चा है। 10 वर्ष पूर्व जिला पंचायत द्वारा आधा किलोमीटर में से 200 मीटर मार्ग की सीसी करा दी गई लेकिन आगे का ढाई सौ मीटर मार्ग कच्चा ही छोड़ दिया गया। बरसात के दिनों में ग्रामीणों को दलदल से होकर गुजरना पड़ता है। थोड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.