Mainpuri News: दरोगा के घर लाखों की चोरी, लाइसेंसी रायफल भी ले गए
मैनपुरी, अक्टूबर 7 -- Mainpuri News: एलाऊ थाना क्षेत्र की जागीर चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने पुलिस में तैनात दरोगा के बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर एक लाइसेंसी रायफल भी चुरा ले गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी जुटाई। गांव जागीर निवासी संतोष कुमार पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में कानपुर के कोतवाली बजरिया में ड्यूटी कर रहे हैं। मंगलवार को उनका मकान बंद था। उनकी पत्नी अपनी छोटी बहन के घर एरवा कटरा गई हुई थीं। इसी का फायदा उठाकर चोर मकान में घुस गए। कमरे में रखी लाइसेंसी रायफल सहित जेवरात व नकदी ले गए। चोरी गए माल में लगभग 30 लाख के आभूषण और 30 हजार रुपये की नकदी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.