Mainpuri News: दबंग ने स्कूल में प्रधानाचार्य, शिक्षक से की मारपीट
मैनपुरी, अगस्त 8 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर में शनिवार को एक दबंग ने स्कूल परिसर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोपित ने बच्चों व स्टाफ के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने प्रभारी प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों के साथ मारपीट की तथा कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज और रजिस्टर फाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए। प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रणजीत सिंह ने औंछा थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव का निवासी अवधेश पुत्र बालकराम अचानक स्कूल परिसर में आ पहुंचे। वह बेवजह बच्चों और स्टाफ को गालियां देने लगे। जब स्टाफ ने उन्हें रोका, तो उसने प्रभारी प्रधानाध्यापक का कॉलर पकड़कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आए शिक्षक पंकज के साथ भी आरोपी ने हाथापाई की। शिक्षण कर्मचारियों ने मुस्तैद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.