मैनपुरी, अगस्त 29 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिढ़ावली में दंगल से लौट रहे युवक पर फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान एक गोली युवक की कमर को छूती हुई निकल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पांच हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। कुरावली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिढ़ावली कला में शुक्रवार को दंगल का आयोजन किया गया था। गांव के ही शशीकांत चौहान के खेत में दंगल चल रहा था। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी। इसी दौरान ग्रामवासी राज चौहान पुत्र शैलेंद्र सिंह भी वहां पहुंच गया। कुछ देर बाद राज वहां से वापस लौट रहा था। दंगल से लगभग 200 मीटर दूर जैसे ही वह सड़क पर पहुंचा तभी कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और पुरानी रंजिश ...