मैनपुरी, अगस्त 29 -- Mainpuri News: अक्सर विवादों में रहने वाले कुरावली इंस्पेक्टर ललित भाटी की विवादित कार्यशैली का एक और मामला सामने आया है। इस बार 10 अगस्त को हुई हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद छोड़ दिया गया। इस संबंध में मृतक के भाई का ऑडियो और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें थाना प्रभारी पर मोटी रकम लेकर मुख्य आरोपी को छोड़े जाने का आरोप लगा है। ऑडियो में थाना प्रभारी ने आरोपी को छोड़े जाने की पुष्टि भी की है। बीती 9/10 अगस्त की रात को कुरावली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुन्हेंसा निवासी 45 वर्षीय वीरपाल पुत्र प्रेमचंद्र लोधी के सिर में गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह रात में घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। इस घटना का मुकदमा मृतक के पुत्र अश्वनी ने बच्चन पुत्र बाबूराम, कमल सिंह, पवन सिंह पुत्र रामचंद्र, युधिष्ठिर सि...