मैनपुरी, अक्टूबर 25 -- Mainpuri News: त्योहारों को देखते हुए नगर पंचायत में सफाई अभियान चलाया गया। पंचायतकर्मियों ने चेयरमैन शशि योगेंद्र गुप्ता के निर्देश पर नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, गलियों व सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की। चेयरमैन ने सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के लिए सफाई कर्मचारियों को सक्रिय कर दिया है। सड़कों व गलियों में नियमित सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। चेयरमैन ने कहा कि त्योहारों के समय घरों व दुकानों से निकलने वाले कूड़े की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में नगर पंचायत का प्रयास है कि नगर में जगह-जगह कूड़ा एकत्र न हो। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वह अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें। सामूहिक सहयोग से ही नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...