मैनपुरी, अक्टूबर 15 -- Mainpuri News: किशनी थाना क्षेत्र के फरेंजी पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में घायल ऑटो सवार बुजुर्ग किसान की सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। जनपद इटावा के थाना बीना अंतर्गत ग्राम परौली रसायन निवासी रामाधार पुत्र सरदार सिंह बुधवार को ऊसराहार मंडी में धान बेचने गए थे। शाम को लगभग आठ से नौ बजे के बीच वह ऑटो से वापस घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Siwan News सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में वाहन चालक पर प्राथमिकी तभी किशनी थाना क्षेत्र के फरेंजी पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रामाधार गंभी...