Mainpuri News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत
मैनपुरी, अक्टूबर 17 -- Mainpuri News: किशनी थाना क्षेत्र के कस्बा कुसमरा के गांव सकरा में घर के बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव सकरा निवासी जितेंद्र सिंह का डेढ़ वर्षीय बेटा रुद्र शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक स्विफ्ट डिजायर कार लेकर तेज रफ्तार से वहां से निकला। कार की चपेट में आने से रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उपचार और जांच के बाद शाम करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.