मैनपुरी, नवम्बर 2 -- Mainpuri News: नर्सिंग छात्रा की मौत से पर्दा नहीं हट सका है। 28 अक्तूबर की सुबह फिरोजाबाद में रेलवे ट्रैक पर मृत मिली छात्रा की मौत कैसे हुई, इस सवाल का जवाब सोमवार को भी लोगों ने तलाशा, लेकिन फिरोजाबाद और मैनपुरी पुलिस इस मसले पर चुप्पी साधे हुए है। छात्रा के शव का जबरन अंतिम संस्कार करवाने वाली पुलिस तीसरे दिन भी कब्र की रखवाली करती रही। दो पुलिसकर्मियों की कब्र के पास तैनाती की गई है। उधर, परिवार के लोग आरोप लगा रहे हैं कि नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधक और उसके पुत्र ने छात्रा की हत्या की, लेकिन पुलिस इनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: कब्र की रखवाली कर रही पुलिस, आरोपियों को नहीं पकड़ रही 28 अक्तूबर को मैनपुरी के औंछा क्षेत्र की छात्रा का शव फिरोजाबाद के रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। छात्रा ने मर...