मैनपुरी, जुलाई 27 -- Mainpuri News: नगर के जैन भवन नसिया जी में नौ-दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। सोमवार को तीन वेदिकाओं पर एकसाथ मूलनायक भगवान का महामस्तकाभिषेक हुआ। ब्रह्मचारी तरुण भैया जी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महामस्तकाभिषेक का प्रथम सौभाग्य सौधर्म इंद्र पंकज जैन, शुभ जैन, निशांत जैन एवं निर्मेश जैन को प्राप्त हुआ। अभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने अष्टद्रव्य से सिद्ध भगवान को 256 अर्घ्य समर्पित कर सुख-समृद्धि एवं आत्मकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार, भक्ति और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ब्रह्मचारी तरुण भैया जी ने प्रवचन में कहा कि सिद्धचक्र विधान से मानव के जीवन में दृढ़ता, आत्मबल और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। इस विधान के प्रति...