Mainpuri News: तीन वर्ष से नहीं मिला मानदेय, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
मैनपुरी, सितम्बर 7 -- Mainpuri News: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) से जुड़े विभिन्न कैडरों के लंबित मानदेय को लेकर सोमवार को समूह से जुड़ी महिलाओं ने कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में धरना दिया। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी कर लंबित मानदेय का भुगतान किए जाने समेत विभिन्न मांगें उठाईं। धरने में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें वर्ष 2022 से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने मिशन अंत्योदय की फीडिंग, बीपीआरपी, लॉकोश, लखपति सीआरपी, जीरो पॉवर्टी आदि योजनाओं में समूह सखी, स्वास्थ्य सखी, केयर टेकर, आजीविका सखी, सचिव और अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं, लेकिन उन्हें मानदेय नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बैंक सखियों का कलेक्ट्रेट से विकास भवन तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.