Mainpuri News: तीन युवकों को सर्प ने डसा, उपचार जारी
मैनपुरी, अगस्त 1 -- Mainpuri News: जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आए दिन कहीं न कहीं लोग सर्पदंश का शिकार हो रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के नवादा निवासी 18 वर्षीय पिल्लू पुत्र अजयवीर सिंह धान के खेत पर कार्य रहा था। तभी सर्प ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले आए। दूसरी घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम चौहानपुर की है। गांव निवासी 47 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र सुरेश कुमार सुबह खेत पर कार्य करने गया था। तभी झाड़ियों से निकले सर्प ने उसे डस लिया। इन्हें भी जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। तीसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर की हैं। जहां के 20 वर्षीय सुजीत पुत्र उदय कुमार खेत से चारा लेकर घर आ रहा था। तभी सर्प ने उसे पैर में डस लिया। तीनों लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इनका उपचार जारी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.