Mainpuri News: तीन माह की मासूम से गांव के युवक ने की हैवानियत
मैनपुरी, सितम्बर 2 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन माह की मासूम के साथ गांव के ही युवक ने हैवानियत की जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे महिला चिकित्सालय भिजवाया जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिता की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, उसकी तलाश की जा रही है लेकिन वह घर से भाग निकला है। बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि एक सितंबर की शाम 6 बजे वह अपने घर पर था, तभी ग्रामवासी कन्हैया पुत्र नरेश सक्सेना उसके खेत पर खाद डालने के बाद घर आया और उसकी तीन माह की पुत्री को चारपाई से उठाकर खिलाने के बहाने मकान के पीछे ले गया। कुछ देर बाद वह उसकी पत्नी के पास पहुंचा और कहा कि बच्ची चुप नहीं हो रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.