मैनपुरी, अक्टूबर 24 -- Mainpuri News: तिलक समारोह में भाग लेकर लौट रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की अगली माह शादी होने वाली थी। कन्नौज जनपद के कस्बा बिशुनगढ़ निवासी 18 वर्षीय अजय चौहान पुत्र बदन सिंह शुक्रवार की शाम 7 बजे किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम कछपुरा शमशेरगंज में अपनी रिश्तेदारी में आयोजित तिलक समारोह में भाग लेने आया था। उसके साथ में उसका चचेरा भाई नारायण चौहान भी था। घटना में घायल हुए नारायण ने बताया कि शनिवार की सुबह 5 बजे वह अपने भाई अजय के साथ वापस घर जा रहा था। जैसे ही किशनी के रठेह के निकट पुल के पास बाइक पहुंची तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे अजय की मौत हो गई।...