Mainpuri News: तिरंगा लाइटों के बीच आजादी का उत्सव मनाएंगे शहर के लोग
मैनपुरी, अगस्त 14 -- Mainpuri News: शहर के लोग तिरंगा लाइटों की रोशनी में आजादी का जश्न मना रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने शहर के लोगों से सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था का बेहतर इंतजाम करने का जो वादा किया था उसे पूरा कर दिया है। भोगांव रोड, आगरा रोड पर कुल 83 बिजली पोल लगाए गए हैं। इन पर एक करोड़ रुपये का बजट खर्च किया गया है। शाम ढलते ही रात शुरू होती है और शहर की सड़कें तिरंगा लाइटों की रोशनी से जगमगाने लगती हैं। शहर में इन दिनों हर कोई आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। घरों पर तिरंगे झंडे लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- दुल्हन की तरह सजा मैनपुरी, हर तरफ आजादी का जश्न लोग आजादी के गीत गा रहे हैं और उन बलिदानियों को याद कर रहे हैं जिन्होंने आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजादी के आंदोलन में मैनपुरी के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। नगर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.