Mainpuri News: ताला तोड़कर जेवरात चोरी, डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य
मैनपुरी, अगस्त 10 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम नगला वन में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखी नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। थाना क्षेत्र की चौकी दिहुली के ग्राम नगला वन निवासी अश्वनी कुमार पुत्र बृजकिशोर ने बताया कि 10 अगस्त की रात उसके घर में बहन अर्चना देवी व पिता ब्रजकिशोर घर में नीचे सो रहे थे। वह कांवड़ लेने गया था, इसी दौरान चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और घर में रखी अलमारियों व अन्य सामान को खंगाला। चोर 1 लाख रुपये की नकदी व 2 सोने की चैन, 4 चूड़ी, 5 अंगूठी, 1 जोड़ी कुंडल व 1 सोने का हार चुरा ले गए। घर लौटने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.