Mainpuri News: तालाब से अतिक्रमण हटाने और कूड़ा साफ करने का अल्टीमेटम
मैनपुरी, अगस्त 27 -- Mainpuri News: डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मिशन समाधान के तहत नगर पंचायत घिरोर और तहसील कुरावली के मौजा नगरिया में भूमि विवादों का स्थलीय निरीक्षण किया। घिरोर में चार बीघा के सार्वजनिक तालाब का जायजा लेते हुए डीएम ने अधिकारियों को पैमाइश कराकर तत्काल सीमांकन कराने के निर्देश दिए। सीमा स्पष्ट करने के लिए पिलर और सूचना बोर्ड लगाने को कहा गया। तालाब के पास कूड़ा मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और अधिशासी अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर कूड़ा हटाकर व्यवस्था दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि तालाबों पर अतिक्रमण, प्लाटिंग या मिट्टी डालना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसील कुरावली के मौजा नगरिया में संबंधित भूमि विवाद के निरीक्षण के दौरान डीएम ने पुरानी नींव और बाउंड्रीवॉल का जायजा लिया। एक पक्ष द्वारा ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.