Mainpuri News: तमंचा, कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
मैनपुरी, अगस्त 29 -- Mainpuri News: थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार की रात पुलिस टीम गश्त और संदिग्धों की तलाश में थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी किसी वारदात की नीयत से घूम रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम नगला तारा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान 50 वर्षीय राजेश उर्फ पूरन पुत्र जानकी प्रसाद, निवासी कमलनेर के रूप में हुई, जो कि थाने का सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.