Mainpuri News: डेंगू से पीड़ित पति-पत्नी की मौत, तीन घंटे में उजड़ा परिवार
मैनपुरी, अक्टूबर 23 -- Mainpuri News: एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव कसद में गुरुवार को एक ही परिवार में दो मौतों से मातम छा गया। डेंगू से पीड़ित पति-पत्नी की आगरा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी सदमे में आ गईं। कुछ ही घंटों के अंतराल में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम कसद निवासी मुकेश कुशवाह और उनकी पत्नी गीता देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। परिजनों के मुताबिक दोनों डेंगू से पीड़ित थे। शुरुआत में स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। 19 अक्तूबर को दोनों को शहर के पाठक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से 19 अक्तूबर को ही हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.